उत्तराखण्ड

अंकिता हत्या कांड आरोपितों के नार्कों टेस्ट का फैसला होगा आज

देहरादून :  वनंतरा प्रकरण में गिरफ्तार तीनों हत्यारोपितों का नार्को और पालीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा या नहीं, इस पर कोटद्वार के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट आज सोमवार को अपना निर्णय सुनाएगी।

अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने बताया कि घटना की तह तक जाने के लिए एसआइटी ने पहले आरोपितों का सिर्फ नार्को टेस्ट करवाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब पालीग्राफ टेस्ट भी कराना चाहती है। इसकी अनुमति देने के लिए एसआइटी ने कोर्ट में पिछले दिनों प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर आज सुनवाई होगी।

असल में आरोपितों से कई बार पूछताछ करने के बाद भी पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि वनंतरा रिसार्ट में काम करने वाली युवती की हत्या जब हुई, तब वहां आने वाला वीआइपी कौन था।

मृतक युवती और मुख्य आरोपित पुलकित का मोबाइल भी बरामद नहीं हो पाया है। इसके अलावा भी कई प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रकरण की जांच कर रही एसआइटी को नहीं मिल पाया है। एसआइटी का कहना है कि आरोपितों के नार्को टेस्ट से ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

इसके अलावा युवती का परिवार और न्याय की मांग कर रहे लोग भी आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं। इसीलिए एसआइटी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है।

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपी

इसके अलावा एसआइटी ने कोर्ट से आरोपितों का पालीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति देने का आग्रह भी किया गया है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपितों ने अब तक एसआइटी को जो बताया है, उसमें कितनी सच्चाई है।

वनंतरा रिसार्ट में काम करने वाली पौड़ी निवासी युवती की हत्या 18 सितंबर को ऋषिकेश स्थित चीला नहर में धक्का देकर कर दी गई थी। उसका शव 24 सितंबर को नहर से बरामद किया गया था। युवती की हत्या के आरोप में रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्या और उसके दो साथियों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपित अभी जेल में हैं।

पालीग्राफ टेस्ट को लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कहा जाता है। यह एक खास तकनीक है, जिसमें संबंधित शख्स से सवाल पूछे जाते हैं। जवाब देते समय व्यक्ति के शरीर के आंतरिक व्यवहार जैसे पल्स रेट, हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर आदि के माध्यम से मशीनों के जरिये पता लगाया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ।

अपराध के कई मामलों में आरोपित के झूठ बोलने या बार-बार बयान बदलने से जांच में अड़चन आने लगती है। ऐसे में सच्चाई का पता लगाने के लिए आरोपित का नार्को टेस्ट करवाया जाता है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि नार्को टेस्ट में सच उगलवाने की पूरी संभावना होती है। इसमें संबंधित को एक इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे वह अर्द्ध चेतना की अवस्था में पहुंच जाता है। इसके बाद उससे सवाल किए जाते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago