उत्तराखण्ड

‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति के महोत्सव नरेन्द्र नेगी लगाए चार चांद,

देहरादून:- सनातन धर्म इण्टर कॉलेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में आज दिनांक 31 मई 2023 को दूसरे दिन विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ  ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम एक अदभुत प्रयोग है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार स्थानीय कला एवम संस्कृति के संरक्षण के निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में स्थानीय बोली – भाषा ही सरकार की नीति ,योजनाओं एवम कार्यक्रमों को आम नागरिकों तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम होता है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं की भूरि – भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों उत्तराखंड वासियों आत्म गौरव पुनः वापस आया है। उन्होंने कहा आज स्थानीय बोली भाषा के संरक्षण की जरूरत है। नई शिक्षा नीति में सरकार ने स्थानीय बोली भाषा के विकास हेतु जो प्रयास किए है वह उल्लेखनीय है।

आज सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रसिद्ध गायक दिग्विजय परियार द्वारा दी गई, प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र स्थानीय उत्पाद पर आधारित स्टाल थे। इसके अतिरिक्त सरकारी योजनाओं को डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत करना भी बहुत सराहा गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकारी योजनाओं (राज्य एवं केन्द्रीय) एवं जनोपयोगी सेवाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago