देहरादून: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होने जा रहे है, देश से लेकर प्रदेश में बड़े हर्षोंल्लास के साथ चैत्र नवरात्रि मनाएं जाएगें। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि 22 से 30 मार्च तक नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसी क्रम में हर जिले में देवी उपासना के कार्य़क्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। संस्कृति विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का मानना है कि उत्तराखंड के संस्कारों में देवी स्तुति का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तराखंड की कुल देवी नंदा देवी हमारी आस्था ही नहीं हमारे समाज में नारी शक्ति की महत्ता को भी परिलक्षित करती हैं।
सचिव ने बताया कि इसी क्रम में सीएम धामी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। ये आयोजन जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित होने वाली समितियों के माध्यम से किया जाएगा। सचिव सेमवाल ने बताया कि आयोजन स्थल के आसपास सफाई, प्रकाश, ध्वनि व अन्य व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की जाएगी। इस काम के लिए सभी जिलों को एक-एक लाख रुपये की राशि संस्कृति विभाग की ओर से दी जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…