उत्तर प्रदेश

गलशहीद थाना क्षेत्र में नसीर गिरफ्तार, नाबालिग को अगवा करने की कोशिश पर बवाल

उत्तर प्रदेश:- गलशहीद थाने के पास नाबालिग के अपहरण की कोशिश करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी कार में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला बुधवार देर रात मुरादाबाद के गलशहीद इलाके का है। रामपुर के टांडा निवासी नसीर ने नाबालिग को अगवा करने की कोशिश की। आरोप है कि वह नाबालिग को जबरन कार में बैठा रहा था। बच्चे के चीख पुकार मचाने पर उसकी हरकत को लोगों ने देख लिया। जब कुछ लोगों ने उससे इसके बारे में पूछा तो वह उन्हें धमकी देने लगा। इसके बाद माैके पर अन्य लोग पहुंच गए। बच्चे को जबरन ले जाने की बात उन्हें पता चली तो वह भड़क गए।

कुछ युवकों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना दी गई तभी उसकी कार में आग लगा दी गई। हंगामे और मारपीट की जानकारी के बाद आनन-फानन पुलिस पहुंची। कर्मियों ने बमुश्किल भीड़ से आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। कार में आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंचे। सिविल लाइंस के प्रेम नगर से 11वीं कक्षा का छात्र अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल लाइंस थाने में पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस के प्रेम नगर निवासी नरेश चौहान निजी स्कूल में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी पवन देवी, बड़ा बेटा उत्कर्ष और छोटा बेटा तन्वय है।

उत्कर्ष चौहान (16) अभय इंटर कॉलेज में 11 कक्षा में पढ़ता है। नरेश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की दोपहर उत्कर्ष घर के बाहर दुकान से सामान खरीदने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago