उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात जल्द बनेगा नाथ सर्किट

हरिद्वार :  उत्तराखंड के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में  43.27 करोड़ की लागत से निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  से ये बाते कही के उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के जितने भी मामले लंबित हैं उन सब का हाल होगा। दोनों प्रदेश मिलकर उत्तर टूरिज्म को आगे बढ़ाएंगे। । महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि इससे चारधाम एवं देवभूमि की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में जितनी भी परिसंपत्तियों के मामले हैं लंबित पड़े थे सबका हल निकल रहा है और दोनों प्रदेश मिलकर अब उत्तर टूरिज़्म को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करेंगे। महाभारत सर्किट, रामायण सर्किट पर हम कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में रामायण सर्किट के अंतर्गत द्रोणागिरी पर्वत आता है जहां से हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाये।हमारे यहां भरत मंदिर है। रघुनाथ मंदिर भी है जहां से भगवान राम की मूर्ति जानकी धाम को जाती है। इसके अलावा महाभारत सर्किट का एक बड़ा हिस्सा उत्तराखंड में ही आता है। अल्मोड़ा के नजदीक सबसे पुरानी लखुडियार है। जहां पर 5000 साल पुरानी केव पेंटिंग गुफाओं के अंदर बनी है। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की संस्कृति कितनी प्राचीन थी।

महाराज ने बताया कि आने वाले समय में सरकार एक ऐतिहासिक ट्रेल बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में नाथ संप्रदाय का काफी बोलबाला रहा है और अब जिस प्रकार से योगी जी ने अपने गुरू की मूर्ति का यहां अनावरण किया है उसे देखते हुए हम नाथ सर्किट भी बनाने जा रहे हैं। जहां-जहां भी गुरु गोरखनाथ जी ने तपस्या की जो भी उनकी गुफाएं हैं उन्हें जोड़ते हुए नाथ सर्किट बनाया जाएगा। हमने मोदी ट्रेल बनाया है। दोनों राज्यों में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बहुत से कार्य किये जायेंगे।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago