उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में गरजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा कांग्रेस ने दशकों तक जनता के साथ किया धोखा

पिथौरागढ़:- उत्तराखंड में बीजेपी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है,आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ पहुंचे, यहां जेपी नड्डा ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आये।  बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ पहुंचने पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा ने चुनावी रैली को संबोधित किया जिस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने दशकों तक जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने तमाम घोटालों की याद दिलाते हुए जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कहा, जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने नभ, जल, थल तीनों जगह घोटाले किये हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है, इसके बाद भी कांग्रेस ने भारत की सेना पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कांग्रेस ने सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किये, कांग्रेस सेना के हर एक्शन का प्रमाण मांगती है।

जेपी नड्डा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा आज भारत तमाम क्राइसिस के बाद भी आर्थिक जगत में आगे बढ़ रहा है, इस दौरान जेपी नड्डा ने जनता से तीसरी बार अजय टम्टा के साथ प्रदेश में बीजेपी के सभी कैंडिडेट को जिताने की अपील की।  जेपी नड्डा ने कहा 2014 के बाद भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है, चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा पीएम आवास योजना के जरिये गरीबों को आवास मिला। जिसमें से 1 लाख आवास केवल उत्तराखंड में बने, इसमें से भी 11 हजार सिर्फ पिथौरागढ़ जिले में बनाये गये हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी दी। जेपी नड्डा ने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के लिए समर्पित योजना बताया। उन्होंने बताया देश भर में पीएम मोदी ने 11 करोड़ गैस के कनेक्शन दिये, जिसमें से 1 लाख कनेक्शन उत्तराखंड की महिलाओं को दिये।

पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खुला है, इसके लिए केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी कोशिश कर रही है, उन्होंने कहा पीएम मोदी, धामी सरकार की मदद से लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन का सरकार काम कर रही है, उन्होंने कहा उत्तराखंड में रोड, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर नित नये काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर पहल की गई है, जो देश के लिए नजीर बनेगा, साथ ही वाइब्रेंट विलेज को लेकर भी जेपी नड्डा ने अपने विचार रखे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago