उत्तराखण्ड

देहरादून में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोका

देहरादून:-  महिलाओं पर आए दिन बढ़ रहे अपराधों से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सचिवालय घेराव किया। देहरादून के गांधी पार्क से राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता रैली निकालते हुए नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच के लिए निकले। सचिवालय से कुछ ही दूरी पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया तो थोड़ी देर नोंकझोंक के बाद पार्टी कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गये और जमकर भाषण तथा नारेबाजी करने लगे।

कुछ समय बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने आकर पार्टी पदाधिकारी से वार्ता की और पार्टी की मांगों को  मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ रहे अपराधों को राजनीतिक और धार्मिक चश्मे से देखना बंद करना होगा, तभी अपराध रुक सकेंगे।  प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राज्य में हर सरकारी और गैर सरकारी संस्थान में महिलाओं की समस्याओं से संबंधित एक विशेष सेल की स्थापना अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए ताकि समय रहते महिलाओं का उत्पीड़न रोका जा सके।

रीजनल पार्टी की यमकेश्वर प्रभारी द्रौपदी रावत ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी सैकड़ों किलोमीटर दूर कोलकाता में महिला के रेप मर्डर के मामले में तो उत्तराखंड में जुलूस निकालती है, लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले पर चुप्पी साध लेती है, यह शर्मनाक है। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष शशि रावत ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अपने ही पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे महिला उत्पीड़न पर मौन साध लेती है, इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस अवसर पर रामेश्वर पांडेय, अनुपमा भारद्वाज,  शशि रावत , मनोरमा चमोली, उपेंद्र सकलानी,भगवती नौटियाल,  आदि ने संबोधित किया।

 ये लोग प्रमुखता से रहे शामिल

इस प्रदर्शन मे शिव प्रसाद सेमवाल संजय डोभाल , सुलोचना ईष्टवाल, शशी रावत, द्रोपदी रावत,मनोरमा चमोली ,जगदम्बा बिष्ट,मंजू बहुगुणा मीना,कृष्णा चौहान,सतेश्वरी पोखरियाल, थपलियाल,अंजू रावत ,पदमा रौतेला, ऋृषिका चौहान,रिकीं कुकरेती, शान्ति चौहान ,मंजू रावत, रजनी कुकरेती ,ऊमा खंडुरी, सुनीता ,गीता बिष्ट,ऊषा सजवाण, अनीता नेगी , अनुपमा भारद्वाज ,बंदना रावत ,नीमा नेगी, आशा ध्यानी, चंदा राणा, बलवीर नेगी  ,गुलाब सिहं रावत ,रामेश्वर पांडे ,राजेन्द्र गुसाँई, उपेन्द्र. सकलानी ,विनोद कोठियाल सुरेन्दर चौहान,भगवती नौटियाल ,कलम सिहं रावत, दयाराम मणौणी,सुरेन्दर सिहं नेगी प्रवीन भारद्वाज ओम् प्रकाश खंडूरी जी, गंगा प्रसाद सेमल्टी , सरोज देवी आशिस  पोखरियाल ,पुनीत डबराल ,सागर भंडारी, मनबीर सिहं थरपाल सिहं जयाड़ा,रामकृष्ण जुगराण, जगदम्बा़ प्रसाद भट्ट  संतोष राणा,अभिषेक ठाकुर, नितिन बिष्ट,  शिबसिहं, सचिन, मनबीर सिहं आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago