उत्तराखंड:- उत्तराखंड के अल्मोड़ा और बागेश्वर में बादल फटने की सूचना है और पुरोला उत्तरकाशी में ओलावृष्टि हुई है। आईएमडी ने 13 मई तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग कहर बन कर टूट रही थी लेकिन अब इंद्र देवता इतने मेहरबान हुए कि राज्य में मौसमी मुसीबत का सामना करना पड़ रही है, राज्यों के कई इलाकों में बारिश होने से जंगलों की आग काफी हद तक शांत हो गई है. लेकिन बदले मौसम ने पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, बागेश्वर जिलों में हुई भारी बारिश से जंगल की आग काफी हद तक शांत हो गई है. हालांकि कई इलाकों में बादल फटने, ओले और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा और बागेश्वर में बादल फटा है और पुरोला उत्तरकाशी में ओलावृष्टि हुई है, बादल फटने से इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
आईएमडी ने 13 मई तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने यात्रियों को बारिश के दौरान पहाड़ियों पर यात्रा करने से बचने की चेतावनी दी है, सीएम धामी ने मॉनसून आपदा न्यूनीकरण और चारधाम प्रबंधन पर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। सीएम धामी ने अधिकारियों को पूरे संसाधनों का उपयोग करने का आदेश दिया और किसी भी चूक पर कार्रवाई की बात कही।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…