उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा 2025 के लिए नई व्यवस्था, बाहर से आने वाले वाहन चालकों को मिलेगी मेडिकल सुविधा

देहरादून:-  उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार और परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन महकमा इस बार दो नए बड़े प्रयोग करने जा रहा है, जिससे यात्रा में शामिल होने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

देहरादून संभाग के आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि इस बार बाहर से आने वाले वाहन चालकों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पांच स्थानों पर उनके लिए आराम करने की सुविधा और मेडिकल परीक्षण की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में हुई यात्रा संबंधी समीक्षा बैठक में विशेष चिंता जताई थी कि कई वाहन चालक लंबी दूरी तय कर थकावट की हालत में पहुंचते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

इसके अलावा इस बार ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को भी अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया गया है। अब केवल दफ्तरों तक सीमित न रहकर पांच अलग-अलग स्थानों पर भी ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। विशेष रूप से आशा रोड़ी और मंगलौर बॉर्डर पर यह कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है, क्योंकि इन्हीं दो स्थानों से सबसे अधिक बाहरी वाहन राज्य में प्रवेश करते हैं। परिवहन विभाग की इस पहल से जहां एक ओर चालकों को राहत मिलेगी, वहीं चारधाम यात्रा को भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि श्रद्धालुओं और चालकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago