उत्तराखण्ड

एससीईआरटी का नया ड्राफ्ट: 10वीं में 5 की जगह 10 विषय होंगे अनिवार्य

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के बाद एससीईआरटी ने राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का ड्राफ्ट तैयार किया है। जिसमें 10 विषयों को अनिवार्य किए जाने की सिफारिश की गई है।

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से यह सभी विषय लेने होंगे। विषय में बदलाव का विकल्प उन्हें 11 वीं कक्षा से मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एससीएफ का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।

वहीं, एनईपी में विभिन्न विषयों की पढ़ाई के लिए समय तय किया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हाईस्कूल में तीन भाषाओं के लिए साल में 70-70 घंटे का समय तय किया गया है। गणित में 135 घंटे, विज्ञान में 135 घंटे सहित कई विषयों के लिए समय तय किया गया है।

विषयों को लेकर ये की गई है सिफारिश
स्कूलों में कक्षा नौ एवं 10वीं में तीन भाषाएं होंगी, जिसमें दो भारतीय भाषाएं होंगी। इसके अलावा गणित एवं कम्यूटेशनल चिंतन, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं स्वस्थता, व्यावसायिक शिक्षा एवं अंत विषय क्षेत्र विषय के रूप में होंगे।

एनईपी की सिफारिश के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा के ड्राफ्ट को विभिन्न समितियों के माध्यम से सरकार के सामने रखा जाएगा। इसमें वहीं विषय रखे गए हैं, जिसकी एनईपी ने सिफारिश की है।
प्रदीप रावत, प्रभारी अपर निदेशक एससीईआरटी

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पहुंचे मसूरी, साक्षी पंत की शादी में होंगे शामिल

देहरादून :- भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर एयर इंडिया की फ्लाइट से आज देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।…

2 days ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 12 से ज्यादा बांग्लादेशी गिरफ्तार

दिल्ली:- दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक ऑपरेशन के दौरान 12…

2 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री गणेश जोशी ने होली के गीतों पर जमकर किया डांस

उत्तराखंड:-   होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब…

2 days ago

बिहार में अपराध बढ़ा, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

बिहार:- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 12 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका है। भर्ती…

2 days ago

यूपी बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत, 261 केंद्रों पर 19 मार्च से होगा मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश:- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो रही हैं। 19 मार्च से…

2 days ago