राष्ट्रीय

पंजाब यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में नया ड्रेस कोड, एक ही फर्म से पोशाक खरीदने का आदेश विवादों में

चंडीगढ़:-  पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस बार हुए दीक्षा समारोह में नया ड्रेस कोड लागू किया था। 12 मार्च को हुए 72वें दीक्षा समारोह के दौरान स्टूडेंट्स ने नए ड्रेस कोड में डिग्री ली थी। यूनिवर्सिटी की ओर से दीक्षा समारोह में पहनने के लिए निर्धारित फुलकारी जैकेट दिल्ली की एम, एस पायनियर्स नामक फर्म से ली गई थी।इसके बाद हाल ही में पीयू ने एक नोटिफिकेशन जारी कर अपने संबद्ध सभी कॉलेजों के वार्षिक दीक्षा समारोह के लिए निर्धारित नई पोशाक दिल्ली की उसी फर्म से लेने के निर्देश दिए है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आदेश कॉलेजों के लिए सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर एक विशेष फर्म को ही यह सुविधा देने का आधार क्या है।

यूनिवर्सिटी के डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने एम/एसपायनियर्स, दिल्ली की ओर से उपलब्ध कराए गए जैकेट के नमूनों को स्वीकृत किया है। ये जैकेट किराये पर लिए जा सकते हैं, जिसकी दर 120 रुपये प्रति सेट (रिहर्सल और दीक्षा समारोह के लिए) तय की गई है।पंजाब यूनिवर्सिटी के इस फैसले पर कुछ कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। कई कॉलेजों का कहना है कि जब पंजाब में ही कई सप्लायर्स उपलब्ध हैं, तो फिर दिल्ली की फर्म को प्राथमिकता क्यों दी गई। क्या यूनिवर्सिटी ने अन्य सप्लायर्स को मौका देने के लिए कोई टेंडर जारी किया था।

एक कॉलेज प्रिंसिपल ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर यह कोई विशेष डिजाइन की ड्रेस होती, तब भी समझा जा सकता था। लेकिन यहां सिर्फ फुलकारी जैकेट की बात हो रही है, जिसे पंजाब के स्थानीय कारीगर भी बना सकते हैं। फिर दिल्ली की एकमात्र फर्म को यह मौका क्यों दिया गया। नई फुलकारी जैकेट पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी और वोकेशनल डेवलपमेंट की ओर से तैयार की गई है। विभागध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप बराड़ ने कहा कि हम बीते साल से नई ड्रेस कोड लागू करने की योजना तैयार कर रहे थे। लेकिन आखिरी साल में जाकर ड्रेस कोड को हरी झंडी मिल सकी है। पीयू की ओर से बहुत सारी फर्म से संपर्क किया गया लेकिन दिल्ली के फर्म को छोड़कर किसी से बात नहीं बन पाई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago