उत्तर प्रदेश

22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, जूते और कपड़े होंगे सस्ते

जीएसटी की नई दर 22 सितंबर से लागू हो रही हैं। इसमें सरकार ने 5 और 18 फीसदी ही स्लैब तय किए हैं। इसमें 2500 रुपये तक के जूता और कपड़ा सस्ता हो जाएगा। जूता पर करीब 10 फीसदी और कपड़ों पर 7 फीसदी दाम कम हो जाएंगे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने मैन्युफैक्चरर्स और टेंडर मिलाकर 10 हजार विक्रेता हैं। सालाना टर्नओवर करीब 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। अभी तक 2500 बिक्री मूल्य पर 12 फीसदी जीएसटी लगती थी। इसे घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। कच्चा माल के 34 प्रोडक्ट में से 19 पर भी जीएसटी कम हुई है। इससे 3 फीसदी की कम होगा। इस तरह से 2500 रुपये तक के जूते पर 10 फीसदी दाम कम हो जाएंगे। आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि पहले 2500 रुपये कीमती कपड़े खरीदने पर 12 फीसदी जीएसटी लगती थी। पांच फीसदी स्लैब में आने से सीधे 7 फीसदी दाम कम हो जाएंगे। आगरा में 1000 से अधिक रेडीमेड कपड़ा विक्रेता हैं। जीएसटी कम होने से अधिकांश आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा।

फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश खुराना ने बताया कि जीएसटी कम होने से 2500 रुपये तक का जूता सस्ता होगा। इससे व्यापारी और ग्राहक दोनों को ही फायदा है। कच्चा माल भी सस्ता मिलेगा। इससे व्यापार तेजी से बढ़ेगा और रोजगार भी विकसित होगा। आगरा शू मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष  जितेंद्र त्रिलोकानी का कहना है कि पहले 2500 रुपये के जूते पर 12 फीसदी जीएसटी देना पड़ता था। कच्चा माल भी महंगा मिलता था। कच्चा माल के अधिकांश प्रोडक्ट पर भी जीएसटी कम कर दी है। इससे छोटी इकाइयों को लाभ मिलेगा।आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि 2500 रुपये तक के रेडीमेड कपड़ों की कीमत 12 से 5 फीसदी कम हो जाएगी। इससे अधिकांश कपड़े आ जाते हैं, इससे लोगों को लाभ मिलेगा। दिवाली और सहालग पर व्यापार ज्यादा होने की उम्मीद है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago