उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में यात्रा सुविधाओं को सम्मिलित करेगा नया यात्रा प्राधिकरण, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड:-  Uttarakhand Travel Authority उत्‍तराखंड में यात्रा प्राधिकरण के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राधिकरण के गठन के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव एवं अवस्थापना विकास आयुक्त को सभी पहलुओं पर गहन परीक्षण के उपरांत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने इस सिलसिले में अधिकारियों के साथ विमर्श भी किया। तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड में चारधाम समेत अन्य यात्राओं के बेहतर प्रबंधन और संचालन के दृष्टिगत यात्रा प्राधिकरण के गठन को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राधिकरण के गठन के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव एवं अवस्थापना विकास आयुक्त को सभी पहलुओं पर गहन परीक्षण के उपरांत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में चारधाम के अलावा कांवड़, पूर्णागिरि समेत अन्य धार्मिक यात्राएं वर्ष में नियमित अंतराल में होती हैं। इसके साथ ही सरकार भी तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक स्थलों के कायाकल्प समेत सुविधाएं विकसित करने पर विशेष जोर दे रही है।  केदारनाथ धाम नए कलेवर में निखर चुका है तो बदरीनाथ धाम को निखारने का काम चल रहा है। गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के विकास को भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही चारधाम की तर्ज पर कुमाऊं मंडल के मंदिरों के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन प्रारंभ किया गया है। इस सबके चलते राज्य में तीर्थयात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में यात्रा प्रबंधन और संचालन की चुनौती भी है। यद्यपि, यात्राएं प्रारंभ होने से पहले सरकार के स्तर से तैयारियां की जाती हैं, लेकिन भीड़ बढऩे पर दिक्कतें भी आती हैं। इस सबको देखते हुए ही यात्रा प्राधिकरण के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

इसके तहत यात्रा मागों पर सुविधाएं, प्रबंधन समेत सभी विषयों को समाहित करते हुए एकीकृत रूप से करने पर जोर दिया जा रहा है।  हाल में ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन के दृष्टिगत यात्रा प्राधिकरण के संबंध में भी विचार करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के साथ विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव और अवस्थापना विकास आयुक्त को इस दृष्टि से सभी पहलुओं पर विमर्श कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने इस सिलसिले में अधिकारियों के साथ विमर्श भी किया। राज्य में यात्रा प्राधिकरण की मुख्यमंत्री की पहल का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चारधाम समेत अन्य यात्राएं देवभूमि की धरोहर हैं।  यात्राओं के प्रबंधन को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण की पहल पर सभी को खुले मन से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में तीर्थयात्री आ रहे हैं, उसे देखते हुए बेहतर प्रबंधन के लिए प्राधिकरण का गठन किया जाना चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago