उत्तराखण्ड

मसूरी में नव वर्ष के जश्न की धूम, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 28 नई पार्किंग

मसूरी:-  थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष के स्वागत के लिए मसूरी तैयार है। इस तरह के खास अवसर पर पहाड़ों की रानी मसूरी में देशभर से पर्यटकों की आमद होती है। भीड़ बढ़ने पर शहर से लेकर बाहरी क्षेत्रों तक भीषण जाम भी लग जाता है। इस स्थिति से पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बचाने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मसूरी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित एक्शन प्लान की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से यातायात सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयास का अपडेट लिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मसूरी के बाहरी क्षेत्रों में 28 सेटेलाइट पार्किंग बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इस दिया में हाथीपांव पर पार्किंग व्यवस्था पूरी होने वाली है। उन्होंने बताया कि इस पार्किंग के पूरी तरह संचालित हो जाने के बाद इसका प्रारंभिक रूट किंक्रेग से पिक्चर पैलेस तथा गांधी चौक रहेगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पीक सीजन के दौरान सेटेलाइट पार्किंग बहुत काम आएगी। भीड़ बढ़ने पर पर्यटकों के वाहनों को सीधे मसूरी में प्रवेश देने की जगह उनके वाहनों को सेटेलाइट पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

इसके बाद शटल सेवाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को अनावश्यक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इससे स्थानीय रिक्शा चालकों को काम मिलेगा और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी। इसके लिए रिक्शा चालकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि सेटेलाइट पार्किंग स्थलों पर सुविधाओं का विकास किया जाए। वहां पुलिस बूथ, शटल बूथ, पार्किंग लाइट, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं होनी चाहिए। ताकि पर्यटकों और चालकों को परेशानी न हो। मुख्य सचिव रतूड़ी ने निर्देश दिए कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शटल सेवा का विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। यात्रियों की संतुष्टि के लिए शटल सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए। शटल सेवाओं की सफलता के लिए ट्रैफिक के फ्लो के विश्लेषण और पर्यटकों की प्रतिक्रिया भी प्राप्त की जाए। मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त देहरादून को मसूरी और देहरादून में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था शुरू करने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने रियल टाइम डाटा की जानकारी मुहैया कराने के लिए एप्लिकेशन की शुरुआत करने को कहा। ताकि पार्किंग की क्षमता और उसकी स्थिति की जानकारी सुलभ हो सके। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मसूरी में पर्यटकों के विचरण को आरामदायक बनाने के लिए गोल्फकार्ट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने बताया कि किंक्रेग में 230 से अधिक कारों की मल्टीस्टोरी पार्किंग को उपयोग में लाने के लिए यहां पर भी शटल सेवा शुरू की गई है। सेटेलाइट पार्किंग के बाद ऐसी सेवाओं का और विस्तार होगा और मसूरी में जाम की समस्या पर अंकुश लगेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago