उत्तराखंड के नवनियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत एक हादसे में घायल हो गए दरअसल शशांक रावत युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर देहरादून भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था।
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। गैस के गुब्बारे फटने से शशांक रावत घायल हो गए। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आज भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रैली में पहुंचे थे। इसी दौरान गैस का गुब्बारा फटने से घायल हो गए। हादसे के कारण रैली रद्द कर दी गई। दरअसल शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भेजा गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…