उत्तराखण्ड

एनएचएम निदेशक डॉ. राजेश कुमान ने बीते दिन किया प्रेमनगर अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीज से महंगी दवाई बाहर से मंगाने पर भड़के

प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व एनएचएम, मिशन निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर, देहरादून में औचक निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव द्वारा इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई ना होने पर, आपातकालीन में आने वाले मरीजों के लिए फर्नीचर, स्ट्रेचर, आदि की अवस्था को देखकर नाराजगी व्यक्त की। जिसमें सीएमएस को आदेशित करते हुए शीघ्र ही व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उनके द्वारा ड्यूटी चार्ट का भी निरीक्षण किया गया। प्रभारी सचिव व एनएचएम, मिशन निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा ड्रग स्टोर का निरीक्षण किया गया, जहां बच्चों की दवाईयों में भारी कमी को ध्यान में ऱखते हुए जल्द से जल्द इसे दूर करने के निर्देश दिए गये।

 

चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव द्वारा जगह-जगह अंधेरा और सफाई की अव्यवस्था पायी गई तथा मरीजों-तीमारदारों के लिए सूचना पट्ट न होने के कारण दिक्कतें देखने को मिली। उन्होंने चिकित्सालय के अधीक्षक को सभी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का आदेश दिया। इसके बाद चंदन पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर जानकारी ली गयी, तथा पैथोलॉजी सेवा को 104 हेल्पलाइन नंबर से जोडने की बात कही ताकि लोगों को 24 घंटे सुविधा का लाभ मिल सके। प्रभारी सचिव द्वारा चिकित्सालयों में आए मरीजों-तीमारदारों से वार्ता कर अस्पताल में मुहैया सुविधाओं के बारे में तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ किए जाने को लेकर जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एक महिला अपने 8 माह के बच्चे के साथ वार्ड में है जिसको 450 रुपये की दवा निजी केमिस्ट से लिखी, जिसको प्रभारी सचिव द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा सीएमएस को निर्देश दिए कि प्राय: संज्ञान में आता है कि जो दवा व जांचे सरकार द्वारा नि:शुल्क दी जाती है, अगर उन दवाओं व जाचों को निजी चिकित्सालयों के लिए लिखा पाया गया तो उनको खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।  प्रभारी सचिव द्वारा सीएमएस को निर्देश दिए गये कि वह प्रतिदिन जो दिशा-निर्देश दिए गए उनको मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को प्रेषित करें। साथ ही प्रभारी सचिव ने उन्हें प्रतिदिन समय समय पर अस्पताल का राउंड मारते हुए मरीजों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, एवं हर सप्ताह प्रभारी सचिव को सीएमएस द्वारा रिपोर्ट प्रेक्षित की जाएगी। इस प्रकार से यदि डॉक्टर द्वारा मरीजों का वार्ड में निरीक्षण नहीं किया जाएगा तो प्रभारी सचिव द्वारा उचित अनुशासत्मक कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी सचिव द्वारा आयुष्मान सैल का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें वहां पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा बताया गया की आज की तारीख़ में पांच आयुष्मान कार्ड बने हैं तथा कुल आठ कार्ड बने है। इस पर प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि प्रेमनगर एक बड़ा चिकित्सालय है जिसमें विकासनगर, सहसपुर, आदि से भी मरीज अपना इलाज कराने आते हैं और केवल आठ कार्ड बनने पर भारी नाराजगी व्यक्त की।

प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि आयुष्मान योजना सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है अगर इस प्रकार की लापरवाही कर्मचारियों द्वारा बरती जाएगी तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि वह स्वंय आयुष्मान कार्ड बनाने तथा उनके लाभ लेने वाले की प्रगति के बारे में अवगत कराएंगे। मिशन निदेशक ने अंततः इस बात पर बल दिया कि आम जन को स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का पूर्ण लाभ मिल सके, स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो इसलिए इन अस्पतालो में इस प्रकार का निरीक्षण महत्वपूर्ण है। निरीक्षण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago