राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे आतंकी हरविंदर रिंदा गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान युगप्रीत उर्फ युवी निहंग निवासी काजियां मोहल्ला, हरजोत सिंह उर्फ जोत हंडल निवासी दुगला मोहल्ला और जसकरण सिंह शाह निवासी अगोत्यां मोहल्ला, थाना राहों, जिला एसबीएस नगर के रूप में हुई है।
एनआईए ने तीनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनके खिलाफ पंजाब और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरजोत सिंह उर्फ जोत हंडल पर 2021 में कपूरथला जिले के सुभानपुर थाने में हत्या सहित अन्य मामले दर्ज हैं। जसकरण सिंह शाह को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एनआईए को सूचना मिली थी कि ये बदमाश लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, एनआईए ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उनकी गिरफ्तारी किस मामले के तहत की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…