उत्तर प्रदेश

एनआईए ने बलिया में नक्सलियों के ठिकानों पर छापे में दस्तावेजों से कई मददगारों के नाम उजागर किए, जांच तेज

उत्तर प्रदेश:-  बलिया में नक्सलियों के 11 ठिकानों पर शनिवार को एनआईए के छापों के दौरान देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कई मददगारों के नाम सामने आए हैं। एनआईए ने नक्सलियों के ठिकानों से मिले दस्तावेजों में सामने आए इन नामों के आधार पर अपनी जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के इन मददगारों के जरिए कई शैक्षणिक संस्थानों में सीपीआई (माओवादी) अपने पैर पसार रहा है, जिसके बाद एनआईए की जांच का दायरा बढ़ गया है। बलिया में नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की जांच के दौरान एनआईए को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि सीपीआई (माओवादी) की कोर कमेटी के सदस्य उत्तरी राज्यों में तेजी से अपनी जड़ें जमाने में जुटे हैं, इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है। इन संस्थानों में नक्सली विचारधारा से प्रभावित लोगों को चिन्हित करने के बाद संगठन से जोड़ा जा रहा है।

केंद्रीय कमेटी के नेताओं के इशारे पर यूपी के बलिया, आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली को केंद्र बनाकर यूपी में गतिविधियां बढ़ाने के साथ मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज में भी इसका ताना-बाना बुना जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी के साथ उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। एनआईए इसके लिए हो रही फंडिंग के सुराग भी तलाश रही है। वहीं एनआईए ने बलिया में जिन संदिग्ध नक्सलियों के ठिकानों पर छापा मारा है, उन्हें 19 अप्रैल को राजधानी स्थित एनआईए कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

प्रमोद मिश्रा ने किए कई खुलासे

एनआईए की जांच में सामने आया है कि सीपीआई (माओवादी) संगठन की केंद्रीय कमेटी में शामिल प्रमोद मिश्रा उर्फ बुढऊ उर्फ बन बिहारी उर्फ डाॅक्टर साहब ने पूर्वांचल में एडहॉक कमेटी बनाई थी। संगठन के सचिव बलिया निवासी संतोष वर्मा उर्फ मंतोष के जरिए लगातार पूर्वांचल के कई जिलों में महिलाओं और पुरुषों की भर्ती की जा रही थी। इसकी पुख्ता सूचना मिलने के बाद बलिया से पांच हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी जांच बाद में एनआईए ने टेकओवर कर ली थी।  सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के इन मददगारों के जरिए कई शैक्षणिक संस्थानों में सीपीआई (माओवादी) अपने पैर पसार रहा है, जिसके बाद एनआईए की जांच का दायरा बढ़ गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago