उत्तराखण्ड

दिवाली के बाद भी घंटाघर क्षेत्र में वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं

देहरादून– पटाखों के धुएं का प्रभाव कम होने से कई शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। हालांकि हरिद्वार में दिवाली के बाद भी स्थिति ज्यादा सुधरी नहीं है। देहरादून के घंटाघर क्षेत्र का भी यही हाल है।

 

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में दिवाली के एक हफ्ते तक वायु प्रदूषण की निगरानी की जाएगी। दिवाली के बाद 25 अक्टूबर के आंकड़ों पर गौर करें तो देहरादून में नेहरू कॉलोनी और घंटाघर के डाटा के आधार पर एवरेज एक्यूआई 195 दर्ज किया गया, जो मध्यम स्तर है, लेकिन घंटाघर क्षेत्र की बात करें तो 25 अक्टूबर को वायु प्रदूषण का स्तर 202 एक्यूआई रहा। दिवाली के दिन देहरादून में एवरेज एक्यूआई 247 रहा था। वहीं बुधवार को नेहरू कॉलोनी में 188 एक्यूआई रहा, जो दिवाली के दिन 242 रहा था। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी कम हुआ है। जबकि घंटाघर क्षेत्र में स्थिति ठीक होने में समय लगेगा। ट्रैफिक का दबाव भी इसका प्रमुख कारण है।

 

हरिद्वार में बुधवार को 204 एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां दिवाली में 223 एक्यूआई रहा था। दिवाली के अगले दिन भी वायु प्रदूषण के स्तर में ज्यादा कमी नहीं देखी गई। बाकी शहरों की बात करें तो ऋषिकेश, काशीपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर में वायु प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है। यहां वायु प्रदूषण का स्तर खराब से घटकर मध्यम पर आ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि का कहना है कि दिवाली के एक स्पताह बाद तक थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग कराई जाएगी। मौसम शुष्क होने की वजह से कुछ दिन का समय स्थिति साफ होने में लग सकता है।

 

दिवाली के बाद स्थिति

 

दून घंटाघर 202 एक्यूआई (खराब)

नेहरू कॉलोनी 188 एक्यूआई (मध्यम)

देहरादून औसतन 195 एक्यूआई (मध्यम)

ऋषिकेश 164 एक्यूआई (मध्यम)

हरिद्वार 204 एक्यूआई (खराब)

काशीपुर 132 एक्यूआई (मध्यम)

हल्द्वानी 130 एक्यूआई (मध्यम)

रुद्रपुर 128 एक्यूआई (मध्यम)

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago