उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इलाज के लिए अब ज्यादा रूपये नहीं होंगे खर्च, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड में अब इलाज के लिए ज्यादा रुपये खर्च नहीं होने वाले हैं। प्रदेश के चारों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नए साल पर यानी 01 जनवरी 2023 से इलाज की दरें समान हो जाएंगी। दरें निर्धारित करने के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी दिसंबर के पहले हफ्ते में अपनी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपेगी।

ऐसे में जनवरी तक नई दरें लागू होने की बात कही जा रही है। राज्य में वर्तमान में देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इन सभी में यूजर चार्ज यानी कि ओपीडी की पर्ची से लेकर विभिन्न जांच आदि की फीस अलग-अलग हैं। जहां दून मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की पर्ची 17 रुपये की बनती है, वहीं अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में इसके लिए 28 रुपये लिए जाते हैं।

श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में इसकी फीस 5-5 रुपये है। इसके अलावा पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत ज्यादातर जांचों के शुल्क में भी तीन से पांच गुना का अंतर है। इसी अंतर को खत्म करने के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने चारों मेडिकल कॉलेज से एक-एक प्रतिनिधि लेकर एक कमेटी का गठन किया है।

माना जा रहा है कि दरें समान होने पर हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज महंगा हो जाएगा, वहीं अल्मोड़ा और दून मेडिकल कॉलेज की दरों में कमी आएगी।

एम्स, पीजीआई से कम होंगी दरें: कमेटी जहां राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए एक समान दरें तय करेगी वहीं इस बात का भी ध्यान रखेगी कि दरें बहुत ज्यादा या कम भी नहीं हों। यानि जिस मेडिकल कॉलेज में शुल्क कम है वहां बढ़ाया जाएगा और जहां ज्यादा हैं, वहां कम किया जाएगा। एक तरह दरों को बैलेंस करने पर जोर दिया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि इलाज की दरें एम्स और पीजीआई से कम रखी जाएंगी।

ये लोग हैं कमेटी में

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज- सीएस गुरुरानी
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज- डॉ.जेबी गोगई
दून मेडिकल कॉलेज – डॉ.शशि उप्रेती
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज- डॉ. आरएस बिष्ट

सीएस गुरुरानी, कमेटी सदस्य, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी- निदेशालय द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेजों के यूजर चार्ज को लेकर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। दिसंबर पहले सप्ताह में रिपोर्ट निदेशालय को सौंप दी जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago