पंतनगर:- पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर आज 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का रविवार को शुभारंभ किया। उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा।
इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था।
प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…