उत्तराखण्ड

कुख्यात सुनील राठी ने पीटा एक कैदी को

हरिद्वार:  जिला कारागार के भीतर कुख्यात सुनील राठी और प्रवीण वाल्मीकि के एक कैदी को पीटने की चर्चाएं निकलकर बाहर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राठी ने बैरक में बेड समेत कई सुविधाओं की मांग की।

मांग पूरी न होने के कारण राठी ने कैदियों पर अपना गुस्सा उतारा है। इस बीच जेल के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य अवकाश पर चले गए। जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी बनी हुई हैं।

सवाल भी उठ रहा है कि यदि कैदी से मारपीट हुई है तो जेल प्रशासन ने एफआइआर दर्ज क्यों नहीं कराई। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कुख्यात सुनील राठी पिछले दिनों नाटकीय घटनाक्रम के तहत दिल्ली की तिहाड़ जेल से हरिद्वार जेल शिफ्ट हुआ है। उसके आते ही वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य ने आला अधिकारियों को पत्र भेजकर उसे प्रदेश की किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया।

अब जेल से कई तरह की चर्चाएं निकलकर बाहर आने लगी हैं। ऐसा बताया गया है कि जेल में राठी और उसके खास गुर्गे प्रवीण वाल्मीकि ने मिलकर कैदी के साथ मारपीट की। जेल स्टाफ के साथ अभद्रता की खबरें भी बनी हुई हैं। कई मामलों में तो जेल प्रशासन राठी के सामने बेबस नजर आ रहा है।

अधिकारी दबी जुबान से यह तो स्वीकार कर रहे हैं कि राठी बैरक में बेड की सुविधा मांग रहा था, मना करने पर वह बंदियों पर अपना गुस्सा उतार रहा है, लेकिन राठी पर काबू पाने में जेल प्रशासन नाकाम दिख रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि जेल में पहले से राठी का खास गुर्गा प्रवीण वाल्मीकि बंद है।

हरिद्वार पुलिस प्रशासन

राठी के आने के बाद दोनों की ताकत बढ़ गई है। वहीं, बागपत का भूमाफिया यशपाल तोमर भी इसी जेल में बंद है। तोमर की जुगलबंदी की खूब चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं, बंदी की पिटाई का ताजा प्रकरण सामने आने के बाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य अवकाश पर चले गए। जेल का अतिरिक्त प्रभार रुड़की जेलर जेपी द्विवेदी को दिया गया है। कैदी की पिटाई के बारे में उनका कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुनील राठी अपना दबदबा बनाने में लगा हुआ है। सुनील और प्रवीण वाल्मीकि ने मिलकर बीते दिन एक कैदी को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। जेल प्रशासन के साथ भी अभद्रता की है।

सूत्रों के मुताबिक सुनील राठी अपनी मांगे हरिद्वार जेल प्रशासन के सामने रख रहा था। लेकिन मांगे पूरी ना होने पर उसने प्रवीण वाल्मीकि के साथ अन्य अपराधियों को जोड़कर एक गैंग बना ली है। जो दूसरे कैदियों के साथ मारपीट और हरिद्वार जेल प्रशासन के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते है।

जेल में वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य के आने के बाद राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व बड़े जोर शोर से मनाए जा रहे थे। सिनेमा हाल जैसे मनोरंजन के इंतजाम भी किए गए। प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में कैदी और जेल स्टाफ मिलकर भाग लेते थे, लेकिन राठी के जेल में आने के बाद पूरा माहौल ही बदल गया है।

अब जेल में सांस्कृतिक या मनोरंजन के कार्यक्रमों का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है। दो दिन पहले अधीक्षक मनोज आर्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मिलकर भी अपनी व्यथा सुनाई थी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago