उत्तराखण्ड

प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल दून स्कूल में अब होनहार बच्चे कर सकेंगे निशुल्क पढ़ाई

उत्तराखंड:- प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल दून स्कूल में अब होनहार बच्चे निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। इस स्कूल में प्रवेश मिलना आसान नहीं होता, लेकिन अब ये मौका आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को भी मिलेगा। छात्रों को दून स्कूल में पढ़ने के लिए पहले आवेदन करना होगा और फिर दून स्कूल स्कॉलरशिप की लिखित परीक्षा पास कर साक्षात्कार से गुजरना होगा। विद्यालय की ओर मिली जानकारी के अनुसार दून स्कूल छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए इच्छुक छात्रों को स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.doonschool.com/dsse/ के माध्यम से आवेदन करना होगा। पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये है। छात्रवृत्ति परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें अंग्रेजी, गणित, केस स्टडीज और रीजनिंग में उम्मीदवारों की दक्षता का आकलन किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को छह अक्तूबर को होने वाली मुख्य प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा के तहत स्कूल की ओर से छात्र को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि 20 से 120 फीसदी तक हो सकती है, जिसका निर्धारण उम्मीदवार के परिवार की वित्तीय जरूरतों व आर्थिक स्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति समिति की ओर से किया जाता है। परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार अंग्रेजी और गणित के लिए संबंधित कक्षाओं के अनुरूप एनसीईआरटी की ओर से उपलब्ध दिशा-निर्देशों की सहायता ले सकते हैं। सातवीं कक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2024 तक 11-12 वर्ष होनी चाहिए। आठवीं कक्षा के लिए छात्र की आयु 30 सितंबर 2024 तक 12-13 वर्ष की होनी चाहिए।

1935 में स्थापित दून स्कूल की स्थापना कलकत्ता के एक अधिवक्ता एसआर दास ने की थी। जिन्होंने बाद में बंगाल के महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया। एसआर दास की शिक्षा इंग्लैंड में छात्रों के लिए प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मैनचेस्टर ग्रामर स्कूल में हुई। ब्रिटिश निजी बोर्डिंग स्कूल की तर्ज पर उसी दृष्टिकोण के साथ उन्होंने भारत में भारतीय छात्रों के लिए दून स्कूल स्थापित करने की योजना बनाई। वह भारतीय छात्रों को भारत में वही शैक्षिक के अवसर प्रदान करना चाहते थे, जो उन्होंने मैनचेस्टर में अनुभव किए थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago