उत्तराखण्ड

अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का खाका तैयार

देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में सरकार बुजुर्गों,विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सौगात देने जा रही है इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सरकार के इस कदम से तकरीबन साढ़े छह लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है जबकि मौजूदा समय में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है लेकिन इसका भुगतान हर तिमाही किया जाता है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है जबकि इसे पाने के लिए लाभार्थियों को तीन महीने का इंतजार करना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली से जोड़ कर इस पेंशन को हर महीने देने की तैयारी की है। लिहाजा नई व्यवस्था से जहां भुगतान में पारदर्शिता आएगी वहीं अब लाभार्थियों को तीन महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने बताया कि ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन को हर महीने भुगतान करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में सभी पेंशनधारकों को तीन महीने में डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है।
एल फैनई,प्रमुख सचिव समाज कल्याण

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago