उत्तराखण्ड

अब उत्तराखंड में सरकारी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ी 5 साल

देहरादून:-  उत्तराखंड सरकार का सरकरी डॉक्टरों को रिटायरमेंट तोहफा, अब इस उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सर्जरी के डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 65 साल करने जा रही है। अस्पतालों में सर्जनों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने इसकी तैयारी की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून के जिला अस्पताल (कोरोनेशन) में मेडीट्रिना हार्ट यूनिट का शुभारंभ कर यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी में इस तरह की व्यवस्था की गई है। सर्जनों की 65 साल तक सेवा ऐच्छिक होगी। डॉक्टरों से विचार विमर्श के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने स्वास्थ्य विभाग में पर्वतीय इलाकों में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों का भत्ता भी बढ़ाए जाने का एलान किया। पिछले दिनों ही उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग में पर्वतीय भत्ता डॉक्टरों को देने का एलान किया था। नशामुक्ति को 20 लाख लोग एक साथ लेंगे शपथ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड ड्रग फ्री स्टेट बनाया जाएगा। फरवरी माह में इसके लिए एक बड़ा आयोजन कर रहे हैं। जिसमें एक साथ 20 लाख लोग नशामुक्ति की शपथ लेंगे। वहीं 2024 तक टीबी मुक्त उत्तराखंड के लिए 10 हजार निक्षय मित्र बनाए गए हैं। 22 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे उन्होंने कहा कि राज्य में आयुष्मान कार्ड 50 लाख लोगों के बन चुके हैं। 22 लाख के और बनने हैं। हर व्यक्ति की डिजिटल हेल्थ आईडी बननी है।

30 लाख आभा कार्ड बन गए हैं और एक करोड़ 25 लाख के बनने हैं। अप्रैल तक इस कार्य को शत प्रतिशत कर लिया जाएगा। वहीं अस्पतालों 265 जांच मुफ्त है, 12 लाख लोग इसका लाभ ले चुके हैं। एक लाख 80 हजार लोग खुशियों की सवारी का लाभ लिया और एक लाख के मुफ्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए हैं। हर जिले में फ्री डायलिसिस की सुविधा और 429 दवाएं दी जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago