कोटद्वार- उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारिश अधिक होने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी क्रम में अब उत्तराखंड के कोटद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गाड़ी घाट झूला बस्ती का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल के टूटने से अब सनेह क्षेत्र के लोगों को आवाजही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बता दें, भारी बारिश से कोटद्वार दुग्गड्डा मार्ग के बीच पांचवें मील का पुल टूट गया है। इसके साथ ही मार्ग में कई बड़े-बड़े पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध है और सैकड़ो गाड़िया जाम में फंसी है। लोगों का कहना है कि, भारी वर्षा के कारण दिक्तों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि विगत दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश से कोटद्वार में सभी नदी और नाले उफान पर हैं, पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन हो रहा है। मैं सभी कोटद्वार वासियों से अपील करती हूं कृपया नदी नालों के आसपास जाने से बचें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…