ऋषिकेश:- राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ऋषिकेश से एक आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना की गई। जिसमें देहरादून तथा पौड़ी क्षेत्र से 1344 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। गुरुवार को 11:40 पर योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से अयोध्या जंक्शन के लिए आस्था स्पेशल रवाना की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आस्था स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालुओं ने अयोध्या के लिए कूच किया।
इस दौरान पूरा स्टेशन भगवान श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, विधायक पौड़ी राजकुमार कोली, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई, जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा, ट्रेन संयोजक सीताराम भट्ट, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…