लालकुआं (नैनीताल);- बिंदुखत्ता निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। जिससे उसके स्वजनों में कोहराम मचा है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है। दिल्ली अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट में एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे। मंगलवार शाम लगभग सात बजे दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान नरेंद्र को गोली लग गई। साथी जवानों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद बुधवार को नरेंद्र भंडारी के स्वजन दिल्ली पहुंच गए है। जहां पर उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। देर सायं को उसका शव बिंदुखत्ता पहुंचेगा। गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी। कमांडो नरेंद्र भंडारी के पूर्व सैनिक पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी कृषक है। जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। नरेंद्र की मौत की खबर सुनकर उसकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…