देहरादून: देहरादून में आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई(NSUI) के गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर, शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारा 144 के उलंघन में चार नामजद और 50-60 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमवार को भी बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच देहरादून में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया। दूसरी तरफ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर भी आज सुनवाई होनी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…