राष्ट्रीय

बिहार में हेल्थ अकाउंट की संख्या 4.30 करोड़, मंगल पांडेय ने डिजिटलीकरण की प्रक्रिया की घोषणा की

स्वास्थ्य मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार इस डिजिटल क्रांति के अग्रणी राज्यों में से एक हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्षन में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना (एमडीएचवाई) बिहार सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित योजना है। इसके अंतर्गत भाव्या एप के सहयोग से हेल्थ इन्फार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के द्वारा राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों का डिजिटलीकरण किया जा रहा हैं। भव्या इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी और रियल-टाइम डेटा एक्सचेंज को स्वास्थ्य प्रणाली का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डिजिटल रोगी पंजीकरण प्रतीक्षा समय को कम कर रहा है। यह सुविधा रेफरल और डिस्चार्ज प्रक्रियाओं में अस्पताल प्रशासन की दक्षता बढ़ाने में मदद कर रहा है।

दरअसल, पटना में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबी-डीएम) एवं मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना (एम-डीएचवाई) के भविष्य की कार्य योजना पर परिचर्चा हेतु एक दिवसीय बिहार कान्क्लेव का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया। अपने संबोधन में स्वास्थ्य पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ 27 सितंबर 2021 को किया गया था। जिसका उद्देश्य देश की संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम प्रदान कर योजना को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। योजना के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट प्रदान कर उनकी संपूर्ण चिकित्सा जानकारी डिजिटल रूप से संरक्षित, सुगम और सुरक्षित हो सके।

इतने लोगों का इलेक्ट्रानिक हेल्थ रिकार्ड बन चुका
मंगल पांडेय ने कहा कि वर्तमान में बिहार ने एबीडीएम अंतर्गत स्कैन एण्ड शेयर में उत्कृष्ठ प्रर्दशन कर कुल एक करोड़ 79 लाख टोकन का निमार्ण करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य में कुल 4 करोड़ 30 लाख लोगों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट भव्या आई.डी. द्वारा बनाई गई है। राज्य एबीडीएम अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड की दिशा में सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। भव्या परियोजना ने ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2024 में इनोवेशन अवार्ड जीता। अब तक राज्य में कुल 2 करोड़ 81 लाख लाभार्थियों का इलेक्ट्रानिक हेल्थ रिकार्ड बन चुका है। साथ ही 14 हजार 724 स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण किया जा चुका है। जिसमें सरकारी एवं निजी संस्थान शामिल हैं। एमएम-जेएवाई (मुख्यमंत्री जन-आरोग्य अभियान) के पात्र लाभार्थियों को भी एबी – पीएमजेएवाई (प्रधानमंत्री – जन आरोग्य योजना) की तरह प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज राज्य एवं राज्य के बाहर के सभी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिल रहा है।

3.69 करोड़ पात्र लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मिल चुका है
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अबतक कुल 1.55 करोड़ परिवारों एवं 3.69 करोड़ पात्र लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मिल चुका है। अब तक राज्य में 16.72 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 2187 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। बिहार में स्वास्थ्य सेवा और स्वास्थ्य शिक्षा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। चाहे टीकाकरण के मामले हो, आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले हो, हर केंद्रों पर दवा पहुंच व उपलब्धता के मामले हो। आज स्वास्थ्य के कई मानकों पर बिहार प्रथम स्थान पर है।  इस कार्यशाला में एनएचए निदेशक विक्रम पगारिया, स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ शशांक शेखर सिन्हा, मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह सहित कई चिकित्सक शामिल हुए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago