देश-विदेश

ओडिशा: पहलगाम हमले में शहीद प्रशांत सत्पथी को नम आंखों से विदाई

ओडिशा:- पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक प्रशांत सत्पथी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन चरण माझी बालासोर स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रशांत सत्पथी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सत्पथी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया।

इससे पहले प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया। सीएम मोहन चरण माझी रेमुना ब्लॉक के इशानी गांव में सत्पथी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सत्पथी की पत्नी प्रिया दर्शनी आचार्य को नौकरी देगी तथा उनके नौ वर्षीय बेटे तनुज की शिक्षा का खर्च उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रशांत सत्पथी के परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता, उनकी पत्नी को नौकरी और उनके बेटे की शिक्षा का खर्च उठाएगी। माझी ने प्रिया दर्शनी के स्वास्थ्य पर भी चिंता व्यक्त की। प्रिया दर्शनी सीएम से बात करते समय बेहोश हो गयी थीं। प्रशांत सतपथी की बहन ने कहा कि काफी मुश्किलों के बाद हम मेरे भाई और उनके परिवार से संपर्क कर पाए। जब हम उनसे संपर्क में आए तो हमें बताया गया कि मेरा भाई ठीक है। लेकिन बाद में हमें बताया गया कि वह हमले में मारा गया है। हमें यह जानकारी तब मिली जब हम दिल्ली एयरपोर्ट पर थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago