भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून : हाथीबड़कला स्थित कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष किसानो की विभिन्न समस्याओं को रखा जिसमे उन्होंने कृषि मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि नहरो की सफाई नियमित की जाए कृषि यन्त्रो सरकारी छूट राज्यभर मे बराबर हो। किसानो को खाद देते समय नैनो यूरिया जानकारी दी जाए। जो सरकारी भूमि खाली है उसको उपजाऊ बनाने के लिए किसानो को दिए जाने का प्रावधान किया जाए। किसानो को उपजाऊ भूमि, बगीचा आदि में प्लॉटिंग बंद करा दिया जाए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी को मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री ने सचिव कृषि को निर्देशित करते हुए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को नैनी यूरिया की जानकारी ब्लॉक स्तर तक किसानों को देने के संबंध में तत्काल जिलाधिकारियों को सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा किसानों को हर जिले में ब्लॉक स्तर पर गोष्ठी के माध्यम से समय – समय पर किसानों को खाद की जानकारी दी जाए। खाद्य वितरण केन्द्र में एलईडी के माध्यम से योजना का प्रचार प्रसार तथा किसानों को जानकारी प्रदान की जाए। कृषि मंत्री ने कहा बंजर खाली भूमि को ग्राम पंचायतों को दी जाने की व्यवस्थाएं बनाई जाए। जिससे भूमि की उर्वरक क्षमता भी बनी रहे तथा ग्रामीण किसानों को भी लाभ पहुंचे। कृषि भूमि पर प्लॉटिंग तथा कॉलोनियों के निर्माण को संबंध में मंत्री गणेश जोशी ने  सचिव कृषि को एक ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने सचिव कृषि को प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर नहरों की सफाई का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा जहां आवश्यकता है, वहां यथा शीघ्र कार्य किया जाए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, डायरेक्टर नरेंद्र चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा,अशोक चौधरी, कपिल पंवार आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago