उत्तराखण्ड

धामी सरकार के दो साल पूर्ण होने पर सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा चुनौतियां का डटकर किया मुकाबला, देवभूमि के हित में लिए सख्त फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे वहीं सीएम धामी ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में सख्त फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए। इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी पिछले ढाई साल में हुई। उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े रखे कि लोक सेवा आयोग से 22 वर्षों में 6859 युवाओं को नौकरी मिली, जबकि ढाई वर्ष में 7600 की नियुक्तियां हुईं।

भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि हमने जनता से चुनाव में जितने भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी उपस्थित थे। सीएम ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में कई चुनौतियां भी सामने आईं। जोशीमठ भू-धंसाव, सिलक्यारा टनल हादसा हुआ। इन चुनौतियों से निपटने में हमें सफलता मिली। हमने सख्त निर्णय लिए और सख्त कानून बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। कानून को लागू करने के लिए एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी जल्द अपना काम पूरा करेगी और यूसीसी को लागू करेंगे। यूसीसी लागू होने के साथ बहुत से लोगों के संदेह भी दूर हो जाएंगे। यह कानून सभी के भले के लिए है। महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।

सीएम ने कहा कि वर्षों से नकल का अपराध हो रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं इसे हो रहे इस धोखे के खिलाफ हमारी सबसे सख्त कानून लाई। देवभूमि की अलग पहचान है। हमने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया। अराजक तत्वों और दंगई से निपटने के लिए दंगारोधी कानून भी बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति में आगे बढ़ने की ललक है। राज्य सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया। सीएम धामी ने कहा कि बेमेल गठबंधन सनातन संस्कृति के खिलाफ एक एजेंडा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। इस गठबंधन में शामिल लोग सनातन संस्कृति खिलाफ प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल शक्ति को समाप्त करने की बात करते हैं। सीएम ने गठबंधन में शामिल दक्षिण के नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान की भी आलोचना की।

 

धामी सरकार की उपलब्धियां

  1. भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए 1064 नंबर जारी किया।
  2. राजस्व पुलिस हटा कर नियमित पुलिस को जिम्मा सौंपा।
  3. हाउस हिमालयाज ब्रांड बनाया, इसकी डिमांड बढ़ रही है।
  4. 2026 तक ऋषिकेश-हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बन जाएगा।
  5. अवस्थापना विकास बोर्ड को दिया गया है यह प्रोजेक्ट।
  6. जमरानी बांध परियोजना की दशकों पुरानी मांग पूरी, हुई स्वीकृति।
  7. सौंग बांध परियोजना से देहरादून को 50 साल तक पेयजल मिलेगा।
  8. जोशीमठ के पुनर्निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये जारी किए।
  9. सभी 13 जिलों को हेली सेवा से जोड़ने की योजना शुरू की।
  10. देहरादून एयरपोर्ट का विकास, देश के दूसरे व तीसरे एयरपोर्ट में शामिल।
  11. दिल्ली-दून कॉरिडोर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।
  12. चारधाम यात्रा में 10 लाख यात्रियों का इजाफा हुआ।
  13. दो वंदे भारत ट्रेन मिली, कई नई ट्रेने चलीं।
  14. सवा लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
  15. डबल इंजन की सरकार में 60 लाख लोगों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ मिला।
  16. नौ लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि।
  17. अयोध्या में अतिथि गृह की डीपीआर जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू होगा।
  18. तीन मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाते रहेंगे, बजट का किया प्रावधान।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago