महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
रुद्रपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। रुद्रपुर के पांच प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए हैं।
श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त नीलकंठ महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…