उत्तराखण्ड

22 मई दर्शन के लिए खुलेंगे सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट

जहां उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरु हो चुकी है वहं अब चमोली में बसे सिख के प्रसिध्द गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट आने वाले 22 मई को खुल रहे हैं वहीं आज ऋषिकेश गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया है।

आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहला जत्था रवाना होने से पहले दरबार में कीर्तन का आयोजन किया गया और इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह , मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं पहली बार हेमकुंड साहिब का यात्रा मार्ग स्ट्रीट लाइटों से जगमगाता हुआ दिख रहा है।

 

ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

 

हेमकुंड साहिब के ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा का कहना है कि इस साल यहां यात्रियों की सीमित संख्या रखी गई है। वहीं हर रोज केवल 5000 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर पाएंगे। जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी हैं, रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के जरिए श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand के जरिए भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इसके साथ ही ऋषिकेश के हेमकुंड गुरुद्वारे में भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago