उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है, नेपाल के काठमांडू में तैनात सी आई एस एफ के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दीपक अधिकारी की अकस्मात मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा गया है। मृतक जवान की पहचान दीपक अधिकारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र का रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक रामनगर के ढेला गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक अधिकारी सीआइएसएफ जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती काठमांडू के लैंचोर स्थिति भारतीय दूतावास में थी, जहां सोमवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
दीपक दस साल पूर्व सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। मृतक जवान अपने दो भाईयों में बड़े थे। मृतक का छोटा भाई धीरज अधिकारी वन निगम में तैनात है।पांच साल पहले ही दीपक की शादी हुई थी। उनका एक ढाई साल का बेटा है, फिलहाल जवान की मौत का कारण का पता नहीं लग सका।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…