देश-विदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को मिलेगी मेट्रो, नमो भारत और स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो, नमो भारत कॉरिडोर और सड़क व स्वास्थ्य से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के फेज-चार के तहत पिंक लाइन का विस्तार, नमो भारत का सराय काले खां स्टेशन, वजीराबाद रोड पर फ्लाईओवर और चार अन्य अस्पतालों में अतिरिक्त भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं को पीएम के जन्मदिन पर जनता के लिए शुरू किया जा सकता है। परियोजनाओं के शुरू होने से राजधानी की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वहीं, अस्पताल में बेड की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

वर्तमान में नमो भारत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से दुहाई डिपो तक पहले से ही चालू है। अब पूरा 82 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू होने से दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर महज एक घंटे से भी कम में तय किया जा सकेगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें, हाई-स्पीड यात्रा और बेहतर सुरक्षा इंतजाम होंगे। इससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि सड़क और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का मौजूदा नेटवर्क माजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 तक है। 12.3 किलोमीटर लंबे इस विस्तार के पूरा होने से माजलिस पार्क से मौजपुर तक सीधा सफर संभव हो जाएगा। इस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने के बाद पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी कॉरिडोर बन जाएगी, जो राजधानी के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी इलाकों को जोड़ेगी। इससे विशेषकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों को सीधा लाभ होगा और मेट्रो यात्रा और भी आसान बनेगी।

राजधानी में स्वास्थ्य से जुड़ी चार परियोजनाओं का भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में 270 नए बेड, दादा देव मातृ एंव शिशु चिकित्सालय 180 नए बेड, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में 472 नए बेड और संजय गांधी अस्पताल ट्रामा सेंटर में 362 नए बेड के भवन शामिल हैं। दिल्ली इन अस्पतालों के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर शुरू करने की योजना बना रही है। सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद के भोपुरा को जाने वाली वजीराबाद रोड स्थित गगन सिनेमा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। पूर्व की आप सरकार के समय शुरू हुआ यह निर्माण कार्य वजीराबाद रोड को सिग्नल फ्री करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बीते माह दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा था कि इस फ्लाईओवर का पीएम के जन्मदिन पर जनता के लिए शुरू किया जाएगा। इसके शुरू हो जाने से शहीद मंगल पांडे मार्ग पर वजीराबाद से भोपुरा बार्डर के बीच आ रही केवल गगन सिनेमा की लालबत्ती खत्म हो जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago