उत्तराखण्ड

सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला मंडल पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने किया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का भव्य स्वागत

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज सोमेश्वर विधानसभा से विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ताकुला मंडल के ताकुला,बसौली गांव पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया,इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी माताओं, बहनों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने क्षेत्र भ्रमण आगमन पर स्थानीय जनता की जनसमस्यायों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, मेरे द्वारा सभी को आश्वस्त कराया गया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा। सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव साशन को भेजे जा चुके हैं जिनपर जल्द ही कार्य शुरू होंगे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी हैं ऐसे में उनका क्षेत्र से विशेष लगाव है, क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर चुनाव में अपना भरपूर प्यार व सम्मान दिया है जिसकी वह आजीवन आभारी रहेंगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी,मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, जगदीश डंगवाल,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी,मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, दीपा भाकुनी, भगवती डंगवाल, रेवती देवी, पूर्व प्रधान गंगा पांडेय सहित स्थानीय जनता एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

नमक की मंडी में युवक की मौत, रील बनाने के दौरान लोहे के जाल से गिरा

आगरा:- आगरा के  कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार सुबह…

10 hours ago

सपा नेता आजम खां का रामपुर कोर्ट में पहला पेशी, 84 मुकदमों में एक गवाह धमकाने का मामला

उत्तर प्रदेश:- गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार…

10 hours ago

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उपचुनाव पर की चर्चा, सभी 9 सीटों पर जीत की जिम्मेदारी तय

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री…

11 hours ago

लोक निर्माण विभाग की तैयारी, सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों को गड्‌ढा मुक्त करने की योजना

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री उत्तरखण्ड सरकार द्वारा राज्य में मार्ग निर्माण करने एवं रखरखाव करने वाली एजेन्सियों…

13 hours ago

समान नागरिक संहिता के तहत उत्तराखंड में गलत सूचना देने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद विवाह के पंजीकरण, लिव इन…

13 hours ago

विमानों की सुरक्षा में दहशत, विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे…

15 hours ago