उत्तराखण्ड

गंगा दशहरे के पावन अवसर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार:-  गंगा दशहरे के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर चार बजे से ही दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत देशभर से आए श्रद्धालुओं की गंगा स्नान के लिए घाटों पर भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने का सबसे अधिक महत्व होता है। मां गंगा के अवतरण के दिन हरिद्वार में स्नान करने से 10 प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। आज गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है।

 एएसपी चार, सीओ- 14, निरीक्षक, एसओ- 17, एसआई-44, एलएसआई 18, एएसआई 37, हेड कांस्टेबल 56, कांस्टेबल 189, एलसी 75, टीआई एक, टीएसआई सात, हेड कांस्टेबल 14, कांस्टेबल 40, प्रशिुक्ष एसआई 135 एवं हेड कांस्टेबल 131, बीडीएस/डॉग स्क्वायड की दो टीम, फायर यूनिट दो, फ्लड़ कंपनी एक प्लाटून, पीएसी चार कंपनी, दो प्लाटून की तैनाती की गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago