उत्तराखण्ड

शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर रुद्रपुर जिला कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद सरदार ऊधम सिंह के चित्र पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ऊधम सिंह नगर/रुद्रपुर:  कैबिनेट मंत्री एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर पहुंचकर सरदार उधम सिंह की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीद उधम सिंह का दृढ़ निश्चय और देश के लिए दिया गया बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उधमसिंह नगर का नाम सरदार उधम सिंह के नाम पर रखा गया है। उधम सिंह ने अद्वितीय शौर्य और समर्पण का परिचय देते हुए लंदन जाकर जनरल ओ ड्वायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लिया था। उन्होंने कहा हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, उन्होंने कहा जिस प्रकार आज देश में आतंकी शक्तियां पैर पसारने लगी ऐसे में ऐसे राष्ट्र भक्त उधम सिंह जैसे लोगों की आवश्यकता है। मंत्री गणेश जोशी ने अपनी और प्रदेश सरकार की तरफ से सरदार उधमसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago