उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के पद से हटाकर उन्हें वन मुख्यालय स्थित हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया। पटनायक पर विभाग की महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
प्रमुख सचिव वन ने कहा, महिला संबंधी शिकायत गंभीर है। वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है। दिसंबर 2022 को शासन ने आईएफएस एसपी सुबुद्धि को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव के पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया था।
मेरे पिता का हाल ही में निधन हो गया है, इस पर मैं उड़ीसा गया था, परसों आकर विभाग में कार्यभार ग्रहण किया, इस पर सभी लोग शोक संवेदना दे रहे थे। मुझ पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का जो आरोप लगाया जा रहा है उससे मैं खुद स्तब्ध हूं। -सुशांत पटनायक आईएफएस
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…