उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में मरीज रेफरल प्रक्रिया में सख्ती

देहरादून – उत्तराखंड सरकार अब मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की प्रक्रिया को जवाबदेही से जोड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही इससे संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करेगा। अब किसी भी मरीज को रेफर करने से पहले संबंधित सीएमओ (CMO) और सीएमएस (CMS) की सहमति और हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।

हर रेफरल के लिए CMS की जिम्मेदारी तय

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सोमवार को सचिवालय में सभी 13 जिलों के सीएमओ और उप-जिला अस्पतालों के सीएमएस के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अब हर रेफरल की जिम्मेदारी संबंधित सीएमएस की होगी और ठोस कारणों के बिना किसी मरीज को रेफर करना अमान्य माना जाएगा। ऐसी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

राज्यस्तरीय SOP होगा लागू

स्वास्थ्य सचिव ने डीजी हेल्थ को निर्देश दिए कि राज्यभर में एक समान रेफरल प्रक्रिया लागू करने के लिए एक स्पष्ट SOP तैयार की जाए। इसके तहत CMO और CMS को यह सुनिश्चित करना होगा कि आपात स्थिति में मरीज को उच्च चिकित्सा सुविधा तक सरकारी संसाधनों की मदद से तत्काल पहुंचाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रक्रिया से ज्यादा प्राथमिकता मरीज की जान को दी जाए। इसके लिए सभी अस्पतालों को स्थानीय एंबुलेंस नेटवर्क और संसाधनों की सूची पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शव को सम्मानपूर्वक घर पहुंचाने के निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कई बार मोर्चरी वाहन उपलब्ध न होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को शव घर ले जाने में भारी कठिनाई होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी परिस्थिति में संबंधित CMO और अस्पताल प्रशासन स्वयं संसाधन जुटाकर शव को सम्मानपूर्वक घर पहुंचाने की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाएं।

कार्यभार न ग्रहण करने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस

डॉ. कुमार ने 13 जून को जारी स्थानांतरण आदेशों का पालन न करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि ऐसे सभी चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस भेजा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा शर्तों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago