उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सीडीओ विशाल मिश्रा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभित्र प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर और जिला स्तर में स्थान प्राप्त 150 बालिकाओं को पदक व प्रशस्तिपत्र देकर किया पुरस्कृत

रुद्रपुर:  राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सभागार विकास भवन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभित्र प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर और जिला स्तर में प्रथम, द्वितीय व तृतीया स्थान प्राप्त 150 बालिकाओं को पदक व प्रशस्तिपत्र एवं कप देकर पुरस्कृत किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन और निर्मला बिष्ट महाप्रबंधक प्रशासन मंडी समिति एवं श्रीमती आशा नेगी बाल विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन ने कहा की छात्राओं को आत्म आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने अधिकारों और कानूनी व्यवस्था के प्रति जागरूक होना आवश्यक है हमें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने आप को आत्मनिर्भर बनते हुए अपने साथ और अपने आसपास भी आत्मनिर्भरता की जागरूकता फैलानी चाहिए। कार्यक्रम का मंच संचालन बबीता मौर्या के द्वारा किया गया।

निर्मला बिष्ट द्वारा बालिकाओं को जागरूक रहते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु हेल्पलाइन 112 तथा 1098 की भी जानकारी दी गई तथा सफल होने हेतु माता पिता के महत्व को भी समझाया गया। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी कराई गई। 45 ड्राप आउट बालिकाओं हेतु ब्यूटी पार्लर कोर्स का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कराटे एवं जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रानू शर्मा,प्रिया विश्वास आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago