उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर महानिदेशक सूचना तिवारी ने कहा – भारतीय संस्कृति ने वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया

राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर पर आज महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी वसुधैव कुटुंब की परम्परा रही है। हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते हैं।

पर्यावरण संरक्षण की बात भी प्रमुखता से भारतीय विचारों में हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को प्रयास करना होगा कि हम उत्तराखण्ड की छवि को देश दुनिया के समक्ष रख सकें। उन्होंने कहा कि G-20 की उत्तराखण्ड में एक बैठक हो चुकी है जबकि दो और बैठक अभी होनी हैं। इस अवसर पर महानिदेशक यूकोस्ट प्रो. दुर्गेश पन्त, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल, समाजसेवी अनूप नौटियाल, अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, उपाध्यक्ष ए. एन. त्रिपाठी, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago