आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्षगांठ है, इस अवसर पर देहरादून पुलिस मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने रैतिक परेड में सलामी ली। परेड के दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने अपना साहसिक प्रदर्शन दिखाया, साथ ही परेड में “ठेंगा’ के करतब ने सबका ध्यान खींचा। देसी नस्ल के कुत्ते ने पहली बार यहां करतब दिखाया।
तीन साल पहले इस श्वान को पालना शुरू किया था। फिर ट्रेनिंग का दौर शुरू हुआ। विदेशी नस्ल के कुत्तों को पालने में बहुत खर्च आता था। इसलिए इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। उत्तराखंड पुलिस ने इस कुत्ते का नाम ठेंगा रखा था।
स्थापना दिवस के मौके पर परेड में जैसे ही ‘ठेंगा’ ने करतब दिखाना शुरू किया, हर कोई यहां रोमांचित हो उठा। ठेंगा के करतब पर खूब तालियां बजी। इस दौरान पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…