डोईवाला: डोईवाला में मंत्री के भाई के घर हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में डोईवाला पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को रायवाला से गिरफ्तार किया है।
15 अक्टूबर को मंत्री के व्यापारी भाई के यहां से डकैती कर लाखों रुपए नगदी व ज्वेलरी लेकर फरार बदमाशों में से पुलिस अब तक 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि घटना में शामिल तीन अन्य बदमाश अभी भी फरार है।
डीजीपी उत्तराखंड की ओर से फरार बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम मेहरबान उर्फ बावला उम्र 45 पुत्र फैयाज मूल निवासी खालापार मुजफ्फरनगर व हाल निवासी सैयद कॉलोनी थाना गलटा गेट जयपुर, राजस्थान का निवासी है।
आरोपित पूर्व में भी मुजफ्फरनगर, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान में आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। आरोपित के पास से 15000 रुपये नगद, ज्वेलरी, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। इसी के साथ आरोपित का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…