उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में अगले दो साल में होंगे एक लाख पुलिस जवान भर्ती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश :- यूपी पुलिस में अगले दो साल में एक लाख पुलिस जवान भर्ती करेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को काशी के लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) हुई भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में की। वह भाजयुमो के कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती में पूर्व की सरकारों की तरह कोई भेदभाव नहीं होगा। हमारी नीति जीरो टालरेंस की है उसी के साथ काम होगा। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की है और सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने का काम किया है। इन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों से बचकर रहना है।

इन्होंने वर्षों तक देश पर राज किया मगर देश के लिए कुछ काम नहीं किया। इनकी और भाजपा की राजनीति में बस यही फर्क है कि विपक्षी दल देश की कीमत पर राजनीति करते हैं और हम देश के लिए काम करते हैं।  सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब भाजपा उप्र में सत्ता में आई तो जनसंख्या में तो हम देश में नंबर एक पर थे मगर अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर सात पर थे और आज हम देश में अर्थव्यवस्था पर दूसरे नंबर पर हैं। आज देश-विदेश के बड़े निवेशक यूपी में आना चाहते हैं। 2023 में जब प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर समिट किया तो 40 लाख करोड़ रूपये निवेश के प्रस्ताव मिले, इससे करीब डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी मिली।

पहले यही नौजवान मुंबई और विदेश जाता था। सीएम ने कहा कि आज निवेश आ रहा है क्योंकि हम व्यापारियों को उप्र के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा दे रहे हैं। वहीं 2017 से पहले इसी उप्र की पहचान का संकट था। कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां आना नहीं चाहता था। बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारियों का व्यापार चौपट था। सड़क से लेकर बिजली तक देने में जिलों में भेदभाव किया जाता था। आज बिना भेदभाव के हर जिले को बिजली मिल रही और हर जनपद में सड़कें बन रही हैं। सरकार ने व्यापारी को 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी दिया और सुरक्षा का बंदोबस्त भी किया। हमने बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन मैं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न नहीं मिला। क्योंकि उस समय तक भारत रत्न पर भी एक ही परिवार का अधिकार रहता था। इन सरकारों ने बाबा साहब के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल का भी अपमान किया था।  इन महापुरुषों को भारत रत्न न मिले, इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। कारण, यह देश की कीमत पर राजनीति करने वाली पार्टियां हैं। हम देश के लिए राजनीति करते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बिजली बिल का ‘सरप्राइज’: 125 यूनिट के बाद 126 यूनिट होते ही क्यों बढ़ जाता है बिल?

बिहार सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली…

6 hours ago

क्रेडिट कार्ड के मकड़जाल में उलझा युवक, कर्ज से तंग आकर दी अपनी जान

सेक्टर-तीन में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने…

7 hours ago

दिल्ली में कचरा प्रबंधन को नया आयाम: ग्रीनवेस्ट से खाद बनाने के लिए लगेंगे प्रोसेसिंग प्लांट

राजधानी दिल्ली में अब हरित कचरे (ग्रीन वेस्ट) के निपटान को लेकर एमसीडी (नगर निगम)…

8 hours ago

फर्जी डेंगू जांच रैकेट पर गिरी गाज: धनबाद में प्राइवेट अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस

बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में संभावित वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग…

10 hours ago

आज पंजाब कैबिनेट की बैठक: लैंड पूलिंग पॉलिसी के भविष्य पर होगा फैसला, 11 मुद्दे अहम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बुधवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास…

10 hours ago

पहाड़ों पर बारिश का तांडव: हिमाचल में 343 सड़कें ठप, 551 ट्रांसफार्मर खराब; अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश जारी है, जिससे…

11 hours ago