उत्तराखण्ड

ग्राफिक एरा में ऑनलाइन हिंदी गौरव सम्मेलन हुआ आयोजित, कई लेखकों ने अपने विचार किए साझा

देहरादून: आज देहरादून के ग्राफिक एरा में ऑनलाइन हिंदी गौरव सम्मेलन हुआ जिसमें कई लेखकों ने अपने विचार साझा किए, वहीं प्रख्यात साहित्यकार ममता कालिया ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ हिंदी के सही रूप को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है। वे ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय हिंदी गौरव सम्मेलन को सम्बोधित कर रही थीं। कई वक्ताओं ने आज आयोजित इस ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित किया। ममता कालिया ने कहा कि युवाओं को अपनी भाषा पर गर्व करने की जरूरत है, गर्व की भावना हमेशा उन्हें इससे जोड़े रखेगी। हमें मिलकर युवाओ को हिंदी साहित्य को पढ़ने लिखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मुंबई के लेखक शिरीष खरे ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अन्य भारतीय भाषाओं के साथ एक सेतु बनाने की आवश्यकता है, जिसका उद्देश्य सिर्फ हिंदी को बढ़ावा देने के साथ ही दूसरी भाषा को भी बढ़ावा देना होना चाहिए। इसके लिए हिंदी के साहित्य का अन्य भाषाओं में तथा अन्य भाषाओं के साहित्य का हिंदी में ज्यादा से ज्यादा अनुवाद हो।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी

कविकुम्भ के सम्पादिका रंजीता सिंह “.फलक” ने कहा कि डिजिटल युग में युवाओ में हिंदी की ओर झुकाव बहुत तेजी से बढ़ा है। डिजिटल माध्यम ने युवाओं में हिंदी के प्रति एक नया आकर्षण उत्पन्न किया है और इसे बोधगम्यता भी दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय की रश्मि रावत ने कहा कि भाषा सिर्फ माध्यम नहीं है अपितु जीवंत ईकाई है। भाषा में ही हम सोचते हैं, ज्ञान का सृजन, संरक्षण और उत्पादन करते हैं। सूचना क्रांति के बाद तो पूरी दुनिया एक गांव सरीखी बन गई और भाषा की ताकत और भी अधिक बढ़ गई है। मगर चिंता की बात यह है कि हम भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी की शुद्धता और मिजाज को ले कर बिल्कुल भी सावधान नहीं है।

ग्राफिक एरा के शिक्षक व लेखक डॉ गिरीश लखेड़ा ने कहा कि हिंदी केवल राष्ट्र की अभिव्यक्ति ही नहीं अपितु राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने एवं राष्ट्र की अखण्डता को विश्वफलक पर अंकित करने का सशक्त माध्यम है। डिजिटल युग मे इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। ग्राफिक एरा के शिक्षक गोपाल कृष्ण द्विवेदी ने कहा कि सरल हिन्दी व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचाने के लिए कुछ व्यावहारिक प्रयास किए जाने चाहियें।

लेखक नवीन चौधरी, डॉ भारती शर्मा, डॉ अमल शंकर शुक्ला समेत कई वक्ताओं ने इस ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित किया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की काव्यांजलि संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का संचालन काव्यांजलि के अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने रोचक अंदाज में किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago