उत्तराखंड में सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में रोपवे का संचालन 12 दिसंबर सोमवार को दिन भर बंद रहेगा। रोपवे के मरम्मत कार्य और मासिक चेकिंग के लिए यह निर्णय लिया गया है। सुरकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुद्दीन सैफी ने यह जानकारी दी।
रोपवे का संचालन बंद रहने से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी।
उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रोपवे का संचालन बंद रहने के संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी और जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मंगलवार 13 दिसंबर सुबह 8 बजे से रोपवे का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…