उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी

देहरादून: राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी दून समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रविवार शाम को जहां दून में जमकर बादल बरसे, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे। वहीं आज भी देहरादून में सुबह की शुरूआत बारिश व शीतलहर के साथ  हुई साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में देर रात से बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में अभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। उधर बर्फबारी से गंगोत्री धाम में मंदिर में पूरा ढक चुका है। बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई। बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी जुटी हुई है।

पहाड़ी इलाकों में हुई जमकर बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।  राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

देहरादून में छाए बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के चलते पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 17.2 डिग्री और 7.2 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम के सामान्य होने के आसार हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago